Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डीके जोशी तीसरी बार बने अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डीके जोशी तीसरी बार बने अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-18 at 15.50.37_11zon

अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा अल्मोड़ा का नवम द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार देर शाम संघ भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे सत्र में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र पाठक, मंडलीय कोषाध्यक्ष दिगंबर रावत, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी और सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक शामिल रहे। प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती और प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश पांडे मौजूद रहे। कार्यकारिणी के सभी आठ पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में डीके जोशी को अध्यक्ष, जेपीएस मनराल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल चंद को उपाध्यक्ष, रजनीश जोशी को मंत्री, जगदीश चंद्र को संगठन मंत्री, प्रेम प्रकाश को संयुक्त मंत्री, कैलाश पपनै को कोषाध्यक्ष और माया पांडे को संप्रेक्षक चुना गया। निर्वाचन मंडल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष डीके जोशी ने कहा कि संवर्ग से जुड़े मुद्दों को पूर्व की तरह मजबूती से उठाया जाएगा और जनपद की एकता उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने फार्मेसी अधिकारियों से अपने कार्यस्थलों पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देने और दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। जनपद मंत्री रजनीश जोशी ने कहा कि जिला इकाई प्रदेश संगठन को पूरा सहयोग देगी। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही। अध्यक्ष डीके जोशी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांगती, प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश पांडे, पूर्व महामंत्री सीएस मेहरा, जिला फार्मेसी अधिकारी हीरा सिंह परिहार, मंडलीय टीम, निर्वाचन सहयोगियों और दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे फार्मेसी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 मई
Next: भ्यारखोला वार्ड में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का स्वागत, स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 17.00.41_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.