Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भ्रष्टाचार मामले में पौड़ी के तत्कालीन सीईओ, डीईओ सहित तीन पर केस दर्ज
  • पौड़ी

भ्रष्टाचार मामले में पौड़ी के तत्कालीन सीईओ, डीईओ सहित तीन पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। शिक्षा विभाग पौड़ी में साल 2018 में सामने आए भ्रष्टाचार के एक मामले में शासन के निर्देश पर तत्कालीन सीईओ, डीईओ माध्यमिक व अशासकीय स्कूलों के पटल सहायक के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज हो गया है। इस मामले में सोशल मीडिया में साल 2018 में वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें अफसर पैसे लेते नजर आ रहे थे। इस मामले में तब आशुतोष नेगी ने तहरीर दी थी और मामले की जांच की मांग की थी। 2018 में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे। इन कथित वीडियो में से एक में अफसर पैसे गिनते व जेब में रखते हुए नजर आए थे। इन वीडियो के वायरल हो जाने के बाद शिक्षा महकमे में भी हड़कंप मच गया था। हालांकि महकमे के उच्चाधिकारियों ने तब इस मामले में कुछ नहीं कहा था। पुलिस के मुताबिक क्योंकि मामला सरकारी अफसरों से जुड़ा हुआ था लिहाजा इसमें शासन की अनुमति लेनी जरूरी थी। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड शासन ने पौड़ी जिले के साल 2018 में रहे तत्कालीन सीईओ, डीईओ व पटल सहायक पर मुकदमा दर्ज किए जाने के अनुमति दी थी। सचिव उत्तराखंड शासन रविनाथ रमन ने पुलिस महानिदेशक को पौड़ी जिले के तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव व पटल सहायक दिनेश गैरोला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने को हरी झंडी दी। पौड़ी के कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में उक्त तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खतरनाक हुआ चक्रवात ‘मैंडूस’, अगले 3 दिन रहेंगे भारी- रेड अलर्ट जारी
Next: शादी में तमंचे लहराते हुए डांस कर रहे दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.