Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भोजनमाताओं ने की 8500 रुपये प्रति माह मानदेय की मांग
  • देहरादून

भोजनमाताओं ने की 8500 रुपये प्रति माह मानदेय की मांग

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
default featured image

विकासनगर। उत्तराखंड भोजनमाता संगठन की जूनियर हाईस्कूल गुतियाखाटल में संपन्न हुई बैठक में प्रति माह 8500 रुपये मानदेय दिए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। इसके साथ ही भोजनमाताओं ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण के लिए शिक्षा मंत्री से मिलने का निर्णय लिया। संगठन की प्रेदश अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2003 से भोजनमाताएं अपनी सेवा दे रही हैं। अब सरकारी विद्यालयों में लगातार छात्र संख्या घट रही है, जिसके चलते भोजनमाताओं की सेवा समाप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष से अधिक की सेवा दे चुकी भोजनमाताओं को विद्यालय से पृथक नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि अभी भी प्रदेश भर की भोजनमाताएं अल्प मानदेय में काम कर रही हैं। मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए भोजनमाताओं को साढ़े आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना जरूरी है। इसके साथ ही भोजनमाता कल्याण कोष गठित कर पैंसठ से सत्तर साल की भोजनमाताओं को सम्मानजनक राशि देकर सेवानिवृत्त किया जाना चाहिए। इस दौरान मनीषा, प्रतिमा, कमला राणा, कविता, छुमा देवी, नारायणी, उर्मिला देवी, सपना, कला, तितलो देवी, जानकी देवी, शांता, हेमा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला किरायेदार से दुराचार
Next: मिड डे मील योजना घोटाले की होगी पुनः जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.