Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मिड डे मील योजना घोटाले की होगी पुनः जांच
  • हरिद्वार

मिड डे मील योजना घोटाले की होगी पुनः जांच

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

रुड़की। केवी इंटर कॉलेज में हुए कथित मीड डे मील घोटाले की विभागीय जांच दोबारा से होगी। पूर्व की जांच में तत्कालीन प्रधानाचार्य को दोषी करार देकर पद से हटा दिया गया था। आरोपी प्रधानाचार्य की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने उन्हें हटाने का आदेश निरस्त कर उनका पक्ष सुनते हुए मामले की पुन: जांच के आदेश दिए थे। लक्सर स्थित केवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी सिंह पर कई साल पहले मिड डे मील योजना में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। विभागीय स्तर पर हुई जांच में उन्हें दोषी करार दिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद विभाग ने उन्हें प्रधानाचार्य पद से हटाते हुए प्रवक्ता पद पर रिवर्ट कर दिया था। इसके साथ ही उनसे मिड डे मील के 57976 रुपये की वसूली की प्रक्रिया भी विभाग ने शुरू की थी। उनके हटने के बाद कॉलेज के सबसे वरिष्ठ प्रवक्ता पीएस लोहिया को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिली थी। जेपी सिंह ने नैनीताल हाईकोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि जांच के दौरान उनका पक्ष नहीं सुना गया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जेपी सिंह को हटाने व वरिष्ठतम प्रवक्ता को प्रधानाचार्य बनाने के आदेश को निरस्त कर दिया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने हाईकोर्ट के निर्णय का अनुपालन करने के आदेश केवी इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष डीईओ माध्यमिक को दिए थे। आदेश पर डीईओ माध्यमिक नरेश कुमार हल्दियानी ने प्रधानाचार्य का चार्ज फिर जेपी सिंह को सौंपने के आदेश जारी किए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य का चार्ज पीएस लोहिया से हटाकर जेपी सिंह को दे दिया गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक अब मिड डे मील घपले की जांच दोबारा से शुरू की जा रही है। बताया कि जांच में आरोपी पक्ष को भी सुना जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भोजनमाताओं ने की 8500 रुपये प्रति माह मानदेय की मांग
Next: फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.