Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल में कार्यरत समस्त 25 ट्रेड यूनियनों ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
  • हरिद्वार

भेल में कार्यरत समस्त 25 ट्रेड यूनियनों ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ भेल में कार्यरत समस्त 25 ट्रेड यूनियनों द्वारा पुतला दहन किया गया। भेल हरिद्वार में फाउंड्री गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान इंटक हीप के महामंत्री राजबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में परिवर्तन करके श्रमिकों को बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश की जा रही है। कार्य के घंटों को भी बढ़ाये जाने का प्रावधान किया जा रहा है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एचएमएसए हीप के महामंत्री मनीष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के जरिये श्रमिकों के रोजगार में प्राप्त सुविधाओं में कटौती करना चाह रही है। हैवी इलेक्ट्रिक्ल वर्कस ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं भेल प्रबंधन मिलीभगत कर भेल का निजीकरण करना चाहते हैं, जोकि देश के साथ धोखा है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा चाहे हमें इसके लिये दिल्ली में आंदोलन क्यों न करना पडे। बीएमएसए हीप के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ हम सभी को मिलकर लडऩा होगा एवं यह लड़ाई अपना रोजगार बचाने की लड़ाई है तथा सरकार के इन फैसलो को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। सभा की अध्यक्षता कर रहे सीटू के महामंत्री केएस गुसाई ने कहा कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे सभी सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करना चाहती है और इससे प्राप्त पैसों से अपना बजटीय घाटा भरना चाहती है। प्रदर्शन में एटक सीएफएफपी के अध्यक्ष आईडी पंत, हेमु के महामंत्री मोहित कुमार शर्मा, भेल कर्मचारी परिषद के महामंत्री अमित चौहान, एटक हीप के अध्यक्ष मनमोहन कुमार, बीयूकेएम के अध्यक्ष रितेश सिंहल, सीटू के अध्यक्ष विरेंद्र नेगी, बीएमटीयू के महामंत्री अवधेश कुमार, बीएसएसयू के महामंत्री पीडी गुप्ता, बीयूकेएम के रितेश सिंहल, मुकुल राज, रविप्रताप राय, पंकज शर्मा, राकेश मालविय, सुभाष पुरोहित, चंद्रशेखर चौहान, परितोष कुमार, अमृत रंजन, संतोष तिवारी, अश्वनी चौहान, गौरव औझा, राधेश्याम सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित
Next: महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.