Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत
  • हरिद्वार

महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
13 (17)

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पेशवाई मार्ग पर संतों के आने से पहले झाड़ू लगाई। इसके बाद न केवल उन्होंने गढ़वाल का प्रसिद्ध वाद्य यंत्र दमाऊ बजाया, बल्कि पहाड़ के लोकगीतों पर जमकर थिरके भी। सोमवार को शहर की सडक़ों पर निकली श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई का स्वागत करने हरीश रावत कनखल पहुंचे। इस दौरान शिवडेल स्कूल के पास कांग्रेस द्वारा स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। जिस मार्ग से पेशवाई आ रही थी रावत ने संतों के सम्मान में उस मार्ग पर कांग्रेसियों के साथ झाड़ू लगाई। पेशवाई में शामिल संतों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पेशवाई की शोभा बढ़ा रहे गढ़वाली वाद्य यंत्र दमाऊ को गले में डाल बजाया, जिसके बाद गढ़वाली लोक गीतों की धुन पर वे जमकर थिरके। इस दौरान पेशवाई में शामिल एक संन्यासी द्वारा रावत को चिलम भरकर दी गई, जिसे रावत ने माथे से लगाकर स्वीकार तो किया लेकिन दम नहीं लगाया। रावत ने इस दौरान किसान कांग्रेस द्वारा कई जगह पेशवाई के स्वागत कार्यक्रमों में भी शिरकत की, जिसके बाद वे देहरादून लौट गए। हरीश रावत ने कहा कि अखाड़े हिन्दू धर्म की पहचान हैं। वे पेशवाई का स्वागत और संतों का आशीर्वाद लेने हरिद्वार आये हैं। कुंभ के दौरान पेशवाई में आये संतों के दर्शन सालों में एक बार ही होते हैं। पेशवाई में पहली बार पहाड़ के लोक संगीत के साथ प्रचलित वाद्य यंत्र भी देखने को मिले, जिसपर मैं खुद को थिरकने से नहीं रोक पाया। हरीश रावत के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, मनीष कर्णवाल, दिनेश वालिया, राजवीर चौहान, रतन सिंह, तोष जैन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भेल में कार्यरत समस्त 25 ट्रेड यूनियनों ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
Next: आपको भी आए रोना तो खुलकर रोएं, इन रोगो में हैं फायदेमंद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.