Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में रह रहे भतीजे की आवाज की कॉपी कर बुजुर्ग से ठग लिए छह लाख रुपये
  • देहरादून

विदेश में रह रहे भतीजे की आवाज की कॉपी कर बुजुर्ग से ठग लिए छह लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विदेश में रह रहे बुजुर्ग के 85 वर्षीय भतीजे की आवाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कॉपी साइबर ठग ने छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बुजुर्ग के साथ यह घटना बीते तीस जनवरी को हुई। पीड़ित ने 31 जनवरी को पटेलनगर थाने में तहरीर दी। उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित एसएसपी से मिले तो मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। करतार सिंह निवासी पटेलनगर ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में कहा कि बीते तीस जनवरी को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीड़ित का भतीजा जसबीर सिंह बताया। फोन करने वाले की न्यूजीलैंड में निवास कर रहे पीड़ित के भतीजे से आवाज भी मिल रही थी। पीड़ित से उनके चेक की कॉपी भेजने को कहा। बताया कि वह उनके खाते में 9.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा है। इसमें छह लाख रुपये एक खाता नंबर देते हुए उसमें ट्रांसफर करने को कहा। आरोपी ने एक रशीद भेजी। बुजुर्ग ने भतीजा समझकर उसके बताए बैंक खाते में छह लाख रुपये अपने खाते से ट्रांसफर कर दिए। शाम तक खाते में रकम जमा नहीं हुई। तब न्यूजीलैंड में रह रहे अपने भतीजे से संपर्क किया। उसने इस बारे में कोई बात होने या रकम भेजने को कहने से इंकार कर दिया। तब समझ आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए उनके भतीजे की आवाज कॉपी कर चूना लगाया गया है। कहा कि उन्होंने 31 जनवरी को पटेलनगर थाने में तहरीर दी थी। वहां से साइबर थाने भेजा गया। साइबर थाने गए तो वहां से वापस पटेलनगर थाने जाने को कहा गया था। बुजुर्ग एसएसपी से मिले तो उन्होंने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पटेलनगर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर कीमती मोबाइल चोरी
Next: मसूरी पुलिस ने फरार किट्टी संचालिका को गिरफ्तार किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.