Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • भारत में कुल कोविड टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा 102.10 करोड़ के पार पहुंचा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

भारत में कुल कोविड टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा 102.10 करोड़ के पार पहुंचा

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
corona-vaccine

नई दिल्ली। 24 घंटों के दौरान टीके की 77,40,676 खुराकें दी गई हैं। भारत 100 करोड़ टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.10 करोड़ (1,02,10,43,258) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,01,28,910 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया। पिछले 24 घंटों में 16,479 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,48,605 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.17 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। पिछले लगातार 519 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 15,906 नये मामले सामने आये। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2 लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,72,594 है, जो 235 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,40,158 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.97 करोड़ से अधिक (59,97,71,320) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.23 प्रतिशत है, जो पिछले 30 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 20 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 55 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र ने खाद्य तेल की कीमतों में कमी सुनिश्चित करने के लिए फिर से राज्यों को पत्र लिखा
Next: यूपी में कैदियों को बेल दिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.