Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपाइयों ने किया त्रिवेणी घाट से तिरंगा यात्रा का आयोजन
  • देहरादून

भाजपाइयों ने किया त्रिवेणी घाट से तिरंगा यात्रा का आयोजन

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश में भाजपाइयों ने शनिवार को तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली के जरिए क्षेत्रवासियों से हर घर पर देश की शान तिरंगा लगाने की अपील की गई। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, मेयर अनिता ममगाईं ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी के 75 साल पूरे होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। इस दौरान त्रिवेणी घाट से शुरू हुई तिरंगा यात्रा घाट रोड, घाट चौराहा, देहरादून मार्ग होते हुए व्यापार सभा भवन पर सम्पन्न हुई। रास्ते में विभिन्न जगहों पर यात्रा पर लोगों ने पुष्प बरसाए।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, सुमित पंवार, जयंत शर्मा, सुन्दरी कंडवाल, भूपेंद्र रावत, रवि शर्मा, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, प्रतीक कालिया, जितेंद्र अग्रवाल, ऊषा जोशी, दिनेश बिष्ट, मोनिका गर्ग, दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, नितिन सक्सेना, त्रिलोक पंवार, सुमित सेठी, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, वीरेंद्र भारद्वाज, रीना शर्मा, विकास तेवतिया, मोंगा देवी, विजेंद्र मोंगा, सुरेंद्र मोंगा, इंद्र कुमार गोदवानी, कविता शाह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करंट लगने से झुलसकर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, हंगामा
Next: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.