Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026
rns featured image new

देहरादून। परिवहन विभाग की नीलामी में सस्ती गाड़ी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तपोवन एन्क्लेव, रायपुर निवासी अनुराग राणा की फरवरी 2026 में आशीष शर्मा से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को परिवहन विभाग की नीलामी वाली गाड़ियों की बिक्री से जुड़ा बताते हुए सस्ते में वाहन दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास कायम करने के लिए उसने व्हाट्सएप पर वाहन नीलामी से संबंधित कुछ दस्तावेज भी भेजे।

वाहन खरीदने की इच्छा होने पर अनुराग ने आरोपी को रायपुर रोड पर 2.03 लाख रुपये नकद दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी वाहन नहीं मिला तो उन्होंने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने केवल 10 हजार रुपये लौटाए और शेष रकम बाद में देने का आश्वासन दिया।

पीड़ित के बार-बार बकाया राशि मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.