Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जिलाधिकारी को श्रम विभाग में मिली खामियां
  • बागेश्वर

जिलाधिकारी को श्रम विभाग में मिली खामियां

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को श्रम विभाग और बिलौना स्थित रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। श्रम विभाग में कई खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में गंदगी देखकर तत्काल सफाई के सख्त निर्देश दिए। फाइलों का उचित रख-रखाव न होने पर भी उन्होंने फटकार लगाई और सही ढंग से फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत देते हुए कर्मचारियों को ड्रेस कोड और पहचान पत्र पहनकर आने के निर्देश दिए। बायोमेट्रिक उपस्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक प्रणाली से ही दर्ज की जाए। श्रम विभाग में अपने कार्यों के लिए आए लोगों से भी बातचीत की और विभाग की कार्यप्रणाली पर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र व्यक्तियों के श्रम कार्ड और विभिन्न लाभदायक योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान समय पर हो। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद उन्होंने बिलौना स्थित रोडवेज बस स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया। बसों के निर्धारित रूटों पर संचालन और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसों को रूटों पर भेजने से पहले मैकेनिक से अच्छी तरह से जांच कराई जाए। स्टेशन प्रभारी को यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी; 26 जून को पेश होने का आदेश
Next: रामनगर में अमानवीय हरकत करने वालों पर हो कार्रवाई:  महाराज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.