Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पेयजल किल्लत से जूझ रहे माल रोड के लोग
  • बागेश्वर

पेयजल किल्लत से जूझ रहे माल रोड के लोग

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। नगर स्थित माल रोड के बाशिंदे पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। परेशान लोग प्राकृतिक स्त्रोतों से पानी ढो रहे हैं। कुछ लोगों ने रिक्शा आदि के जरिये भी सुबह पानी की आपूॢत की। उन्होंने बताया कि एनएच नाली निर्माण कर रहा है, जिसके कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने लाइन को तत्काल सुचारू करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। नगर के सभी वार्डों में पानी की किल्लत बनी हुई है। लेकिन मंगलवार को मालरोड और बाजार इलाके में भी आपूॢत एकाएक चरमरा गई। परेशान उपभोक्ताओं ने जलसंस्थान को फोन पर सूचना दी, लेकिन दस बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्थानीय धीरज कोरंगा ने कहा कि एसबीआइ के समीप एनएच नाली निर्माण कर रहा है। मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बह गया। इसकी सूचना जलसंस्थान को दी गई और पानी को बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि पानी नहीं होने से बाजार के लोग परेशान हो गए हैं। सेनौला और हैंडपंपों से रिक्शे के जरिये पानी ढो रहे हैं। उपभोक्ता सुरेश सोनियाल ने कहा कि माल रोड और बाजार में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे आदि भी हैं। पानी की आपूॢत ठप होने से व्यापार भी प्रभावित हो गया है। नवीन रावल, चंदन गढिय़ा, दीपा रावल, रमेश दानू, तारा साह, मीता साह, बबलू जोशी, पवन जोशी आदि ने पानी की आपूॢत सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता चंदन देवड़ी ने कहा कि पाइप लाइन में वेल्डिग की जा रही है। शाम तक आपूॢत सुचारू करने की कोशिश की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवसंवत्सर व नवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली
Next: जन कल्याणकारी योजनाओं में आड़े नहीं आएगी वन भूमि : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.