Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बेटी की शिकायत पर पिता समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

बेटी की शिकायत पर पिता समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। मायका पक्ष द्वारा नवविवाहित दंपति पर हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पिता समेत घर के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पिता अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज चल रहे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर के समक्ष दायर प्रार्थना पत्र में सलोनी निवासी रम्पुरा ने बताया कि उसने 30 अप्रैल 2025 को अपनी स्वेच्छा से सुधीर पुत्र राजेश से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था। विवाह से नाराज उसके पिता ओमप्रकाश, भाई भारत और नीरज, चाचा रामचंद्र तथा चाची रजनी लगातार उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि नौ जुलाई की शाम उसका पति सुधीर और ताऊ ससुर विजय कुमार घर के बाहर बैठे थे, तभी उसके पिता और परिजन वहां पहुंचे और गाली-गलौज कर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद जब विजय कुमार सब्जी लेने बाजार जा रहे थे तो रास्ते में उक्त लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व तलवार से हमला कर दिया। इसमें विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सलोनी का आरोप है कि गंभीर हमले की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार
Next: राशिफल 06 नवंबर

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.