Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीमार और बुजुर्गों को भी कोविड वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध होने की उम्मीद
  • देहरादून

बीमार और बुजुर्गों को भी कोविड वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध होने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा बुजुर्ग और बीमार लोगों को भी कोरोना का टीका निशुल्क लग सकता है। इस वर्ग का टीकाकरण निशुल्क करने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द केंद्र सरकार के स्तर से इस संदर्भ में अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। विदित है कि राज्य को पहले चरण में बीस प्रतिशत आबादी यानी तकरीबन 24 लाख के करीब लोगों को टीके लगाए जाने हैं। इस अभियान के पहले चरण में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के सभी कर्मचारियों को टीके लगाए जाएंगे। दूसरे नम्बर पर 60 साल से अधिक के बुजुर्ग आएंगे जबकि तीसरे नम्बर पर गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज आएंगे। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक राज्य से केवल स्वास्थ्य कर्मियों का डेटा ही मांगा गया है और इस श्रेणी में राज्य के कुल 94 हजार के करीब लोग आते हैं। देश में टीकाकरण अभियान की शुरूआत ही इस वर्ग के लिए टीका मिल जाएगा। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार राज्य के बीमार और बुजुर्ग वर्ग के लोगों के लिए भी कोविड वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराएगी। बुजुर्ग और बीमार वर्ग का डेटा तैयार होगा: स्वास्थ्य कर्मियों के बाद राज्य से बुजुर्ग और बीमार लोगों का ब्योरा केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। एक मोटे अनुमान के अनुसार किसी भी देश या राज्य की 13 से 14 प्रतिशत आबादी 60 साल से अधिक उम्र की है। जबकि सात से आठ प्रतिशत के करीब आबादी बीमार की श्रेणी में आती है। विभिन्न योजनाओं के तहत डेटा एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। कई राज्यों ने बीमार और बुजुर्ग वर्ग के लोगों का डेटा तैयार करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। लेकिन उत्तराखंड में अभी सर्वे शुरू नहीं हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्हाट्सएप के माध्यम से महिला ने किया व्यक्ति को ब्लैकमेल
Next: 16 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.