Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीच सड़क पर जेसीबी खराब होने से सड़क के दोनों तरफ लगा लंबा जाम
  • देहरादून

बीच सड़क पर जेसीबी खराब होने से सड़क के दोनों तरफ लगा लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 22/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मसूरी देहरादून मार्ग पर बीच सड़क पर जेसीबी के खराब होने से मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को पुलिस ने चुनाखाला के पास ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं मसूरी आने वाले वाहनों को कोठाल गेट पर रोका गया। इससे सब्जी, दूध, राशन सहित अन्य जरूरी सामग्री के वाहन कोठाल गेट में ही फंसे रह गए। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसके साथ ही नौकरी पेसों,अस्पताल, बैंक सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए देहरादून जा रहे लोगों को कई घंटे तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस कारण किसी की ट्रेन छूट गई तो कोई समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया। बैंक कर्मी समेत अन्य कर्मचारी भी समय पर अपने विभागों में नहीं पहुंच सके जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर बीच रास्ते में फंसे, अस्पताल में मरीजों की भीड़ ,बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराए वापस लौटे मसूरी देहरादून मार्ग पर जेसीबी मशीन खराब होने से मार्ग बाधित हो गया जिससे उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर खजान चौहान के साथ ही अन्य डॉक्टर भी वहीं पर फंस गए हैं जिससे अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुट गई काफी इंतजार करने के बाद मसूरी सहित दूध राजगीर ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीज वापस लौट गए। इस मौके पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने आए समीर ने बताया कि वह यहां पर अल्ट्रासाउंड करने आए थे करीब 3 घंटे तक डॉक्टर का आने का इंतजार किया लेकिन देहरादून मसूरी मार्ग बंद होने से डॉक्टर बीच रास्ते में फंस गए इसके बाद उन्हें बिना अल्ट्रासाउंड कराया ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मसूरी से देहरादून बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर जो कि अनिवार्य रूप से डाटा उपलब्ध करवाने,भरवाने हेतु निर्वाचन कार्यालय,तहसील देहरादून जा रहे थे वह भी बीच रास्ते में करीब 3 घंटे तक फंस गए, जिससे वह समय पर तहसील नहीं पहुंच पाए। इस बारे में जय बिष्ट ने बताया कि एसडीम केंद्र निर्देश पर उन्हें पूरी टीम के साथ 10:30 बजे निर्वाचन कार्यालय देहरादून पहुंचना था लेकिन देहरादून मसूरी मार्ग बंद होने के कारण उनकी पूरी टीम बीच रास्ते में ही फंस गई जिस समय पर निर्वाचन कार्यालय नहीं पहुंच पाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेद दिवस पर वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 300 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
Next: शारदीय नवरात्र के साथ दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ, माँ दुर्गा के लगे जयकारे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.