Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शारदीय नवरात्र के साथ दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ, माँ दुर्गा के लगे जयकारे
  • अल्मोड़ा

शारदीय नवरात्र के साथ दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ, माँ दुर्गा के लगे जयकारे

RNS INDIA NEWS 22/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-22 at 13.25.25 (1)_11zon

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति के 12वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ खूँटकुनी भैरव मंदिर से गणेश पूजन और मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा के दौरान माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुईं, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मातारानी के दरबार में आचार्य पंडित सतीश चन्द्र जोशी और पंडित चन्द्रशेखर जोशी ने मुख्य यजमान पंकज पंत, लता पंत, रमेश जोशी और गीता जोशी से लोककल्याण की सिद्धि के संकल्प के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कराई। अनुष्ठान में दीप पूजन, गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, देवी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्री पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती संपन्न हुई। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुतियों से आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मोहन चन्द पाण्डेय, गिरीश पंत, तारू पाण्डेय, मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, सचिव विक्रम साह, विनय पाण्डेय, गगन पाण्डेय, व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपसचिव पीयूष पाण्डेय, गौरव पांडे, भावेश पाण्डेय, दिवान बिष्ट, भगवान रावत, राहुल जोशी, गोपाल बिष्ट, धीरज पांडे, सचिन डंगवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा में नगर निगम महापौर अजय वर्मा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ग्राम प्रधान विनोद जोशी, कुंदन लटवाल, दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पार्षद भूपेन्द्र जोशी, पार्षद ज्योति साह, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद तुलसी देवी, कैलाश गुरूरानी, हयात सिंह बिष्ट, रोहित शर्मा और जगत भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच सड़क पर जेसीबी खराब होने से सड़क के दोनों तरफ लगा लंबा जाम
Next: औषधि निरीक्षक ने की मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.