Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर चीनी मिल में नियुक्ति और फिटमेंट को सौंपा ज्ञापन
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर चीनी मिल में नियुक्ति और फिटमेंट को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। सहकारी चीनी मिल एवं आसवनी में उच्च पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को फिटमेन्ट एवं रिक्त 600 पदों पर स्थानीय बेरोजगार नवयुवकों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर बुधवार को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते ने कहा कि सहकारी चीनी मिल/आसवनी में विगत कई वर्षों से उच्च पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को फिटमेन्ट का लाभ नहीं मिल पाया है। फिटमेन्ट प्रक्रिया को यथाशीघ्र शुरू कर कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। सहकारी चीनी मिल/आसवनी में लगभग 600 पद रिक्त चल रहे हैं। इनपर क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जाएं। ठेकेदारी/आउटसोर्स को खत्म कर स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। बाजपुर सहकारी चीनी मिल लगाने का उद्देश्य ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का था, इसलिए मांगों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। चेयरमैन गित्ते ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूर्ण न होने पर बाजपुर के युवाओं एवं चीनी मिल/आसवनी कर्मचारियों को साथ लेकर गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन की होगी। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन से पत्राचार कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में वीरसेन राठी, अवधेश कुमार यादव, कुलवंत सिंह, सुनील यादव, जनार्दन, पवन, मछन्दर, अप्पू, सुरेन्द्र, मुकेश तिवारी, विशारत, जुनैद, फिरासत, मुसाफिर, राजू, दिनेश, इसराईल, दीपक आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 दिसंबर
Next: जहां से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी शुरू होती है : सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.