Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बस्तियों को बचाने के लिए नगर निगम में प्रदर्शन
  • देहरादून

बस्तियों को बचाने के लिए नगर निगम में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बस्ती बचाओ आंदोलन के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि एलिवेटेड रोड के नाम पर बस्ती के लोगों को बेदखल करने की तैयारी चल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेताया कि जब तक बस्ती के लोगों को पुनर्वास और बाजार रेट पर मुआवजा नहीं मिलता है, तब तक विरोध जारी रहेगा। गुरुवार को बस्ती बचाओ आंदोलन के जुड़े लोग नगर निगम परिसर पहुंचे। यहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार बस्ती वालों के साथ छल कर रही है। चुनाव के समय बस्तियों को नियमित करने का आश्वसन दिया गया, अब बस्तियों को नियमित करने के बजाय उनको उजाड़ने की तैयारी चल रही है।
बस्तियों के मकानों पर लाल निशान लगाकर चिह्नित किया जा रहा है। रिस्पना-बिंदाल पर एलिवेटेड रोड के नाम पर उनको उजाड़ने की तैयारी चल रही है। कहा कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा, जब तक बस्तियों के लोगों के पुनर्वास, बाजार रेट पर मुआवजा और रोजगार का इंतेजाम नहीं होता है, तब तक विरोध जारी रहेगा। आक्रोशित लोगों ने बस्तियों को बचाने के लिए मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन करने वालों में बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनन्त आकाश, सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, चेतना आंदोलन के राजेन्द्र शाह, मोहम्मद अल्ताफ, नुरैशा अंसारी, संजय भारती, अदनान सिद्दकि, प्रेमा गढ़िया, किरन यादव, सोनू कुमार, नरेन्द्र सिंह, तमरेज, बिंदा मिश्रा, शबनम, सालैहा, सुरेशी, सरोज, माला, हसीन, विप्लव अनन्त आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचें लोक अदालत
Next: सहकारिता चुनाव पर कांग्रेस चुप, भाजपा में घमासान

Related Post

handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.