Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारिता चुनाव पर कांग्रेस चुप, भाजपा में घमासान
  • देहरादून

सहकारिता चुनाव पर कांग्रेस चुप, भाजपा में घमासान

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सहकारिता चुनाव को लेकर कांग्रेस में खामोशी है। दूसरी ओर भाजपा के भीतर घमासान की स्थिति है। भाजपा का एक गुट लगातार चुनाव को दबाव बनाए हुए हैं। दूसरे गुट को मौजूदा नियमों, व्यवस्था में चुनाव से परहेज है। दोनों गुट अलग अलग दिशाओं में दबाव बनाए हुए हैं। सहकारिता चुनाव के पहले चरण में प्राथमिक स्तर की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में चुनाव शुरू किए गए थे। इसके बाद जिला स्तरीय समितियों के चुनाव होने थे। पहले ही दिन से भाजपा का एक गुट चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के साथ नियम 12 बी के प्रावधानों का विरोध कर रहा था। जिसमें तीन साल में सहकारी समितियों में लेनदेन न करने वालों को भी वोटिंग का अधिकार देने का निर्णय कैबिनेट ने किया था। इस नए नियम से सहकारिता के कई बड़े नेताओं की सियासत पर संकट गहरा गया था। इस गुट ने चुनाव रोकने को कोर्ट में अपनी ही सरकार को घेरा। इन उठापठक में हाईकोर्ट से चुनाव पर रोक का निर्णय हुआ। हाईकोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस की बजाय भाजपा के भीतर से ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। इस पूरे मामले में कांग्रेस पूरी तरह किनारे खड़े होकर तमाशा देखने की स्थिति में है। कांग्रेस की ओर से इस मसले पर न जल्द चुनाव कराने को दबाव बनाया जा रहा है और न ही चुनाव स्थगित करने को दबाव बनाया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के निर्णय की जानकारी शासन के न्याय विभाग को दे दी गई है। न्याय विभाग के साथ ही शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त होते ही उसी अनुरूप कदम उठाया जाएगा।  – हंसादत्त पांडेय, अध्यक्ष सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस्तियों को बचाने के लिए नगर निगम में प्रदर्शन
Next: नए दोपहिया वाहन के साथ हेलमेट नहीं दिया तो होगी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.