Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचें लोक अदालत
  • अल्मोड़ा

10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचें लोक अदालत

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा ने वादकारियों और आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों को आगामी 10 मई शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने के लिए आवेदन करें। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में, लोक अदालत की तिथि से एक कार्यदिवस पूर्व तक, स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर अपना मामला नियत करा सकते हैं। जनपद अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में एक साथ आयोजित की जाने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल उन्हीं मामलों को सुना जाता है, जिनका निपटारा विधिक रूप से आपसी सहमति से संभव हो। इस अदालत की एक विशेषता यह भी है कि यदि किसी वाद में कोर्ट फीस जमा की गई हो और उसका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में होता है, तो संबंधित पक्षकार को वह फीस पूर्ण रूप से वापस की जाती है। इस लोक अदालत में फौजदारी शमनीय मामले, लेबर एवं नियोजन संबंधी विवाद, पैसों के लेनदेन, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद (तलाक के मामलों को छोड़कर), किरायेदारी, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना मुआवजा, बिजली-पानी के बिल, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, उपभोक्ता विवाद और ट्रैफिक चालान जैसे प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऐसे मामले, जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं किए गए हैं, जैसे चेक बाउंस, धन लेन-देन, लेबर विवाद, बिजली-पानी-फोन के बिल, भरण-पोषण, तथा अन्य शमनीय फौजदारी और दीवानी विवाद, उन्हें भी लोक अदालत के माध्यम से हल किया जा सकता है। द्विपक्षीय सहमति पर आधारित इस प्रक्रिया का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित व किफायती बनाना है। सचिव ने जनता से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा नाबालिग काठगोदाम से सकुशल बरामद
Next: बस्तियों को बचाने के लिए नगर निगम में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.