Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक जन जीवन अस्त-व्यस्त
  • देहरादून

बारिश से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक जन जीवन अस्त-व्यस्त

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

विकासनगर। दो दिनों से बिगड़े मौसम के मिजाज ने पछुवादून से जौनसार बावर तक जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह के समय झमाझम बारिश के बीच लोग बाजारों तक भी नहीं पहुंच सके। वहीं, तापमान में आई गिरावट ने लोगों को ठंड का अहसास भी करा दिया। हालांकि, दोपहर करीब एक बजे मौसम साफ हो गया। बुधवार तडक़े से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार दोपहर तक जारी रहा। दो दिनों से जारी बारिश ने पछुवादून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र तक जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। बारिश के बीच गुरुवार दोपहर क्षेत्र का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 16 डिग्री तक लुढक़ आया। जिसने लोगों को मई माह के मध्य में भी दिसम्बर माह की याद दिला दी। इतना ही नहीं, दूसरे दिन भी दोपहर तक जारी बारिश के बीच लोग घरों में कैद होकर रह गये। बाजार के लिए निर्धारित सुबह दस बजे तक के समय में बारिश होने से लोग जरूरी सामान की खरीददारी को बाजार भी नहीं पहुंच सके। जिससे लोगों को जरूरी सामान की किल्लत भी झेलनी पड़ी। उधर, जौनसार बावर क्षेत्र में भी बारिश परेशानी बन गई है। अप्रैल के अंत से रुक-रुक कर जारी बारिश से मौसम भले ही ठंडा बना हुआ है। लेकिन, किसानों की बेमौसमी फसलों को इससे नुकसान पहुंच रहा है। कृषक सुरेश तोमर, आनंद तोमर, कुंदन सिंह, महेन्द्र सिंह, सरदार सिंह आदि किसानों की माने तो इस बार मौसम ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है। पहले ओलावृष्टि और अब बारिश फसलों को बर्बाद कर रही है।

जल भराव बना मुसीबत: बुधवार से शुरू हुई बारिश के चलते क्षेत्र में जल भराव की समस्या ने भी लोगों को परेशान किया। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती, बाइपास, भोजावाला मार्ग, जमनीपुर बरोटीवाला मार्ग आदि इलाकों में जल भराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू और बारिश होने के चलते मार्गों पर आवाजाही कम ही रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैक्सीन में कितना अंतर हो
Next: सरकार वैक्सीन, दवाएं उपलब्ध कराने में फेल: इंदिरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.