Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश के बीच अतिथि शिक्षकों का निदेशालय पर प्रदर्शन
  • देहरादून

बारिश के बीच अतिथि शिक्षकों का निदेशालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

देहरादून। नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया। बारिश के बीच निदेशालय में डटे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि स्थायी शिक्षकों की नई नियुक्ति और पोस्टिंग की वजह से अतिथि शिक्षकों को हटाया जा रहा है। हटाए गए अतिथि शिक्षकों के दूसरे स्कूलों में समायोजन के आदेश के बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही। यदि सरकार ने जल्द उचित कार्यवाही न की तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। अतिथि शिक्षक राजेश धामी, विवेक कोठियाल ने कहा कि अतिथि शिक्षक वर्षों से प्रदेश के दूरदराज दुर्गम क्षेत्र में शैक्षिक सुधार में योगदान दे रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के अपने दायित्वों के प्रति समर्पण की वजह से शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है। लेकिन अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तक कोई नीति नहीं बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नई नियुक्ति और पेास्टिंग की वजह से कई अतिथि शिक्षक हटा दिए जाते हैं। अपने समायोजन के लिए उन्हें काफी भटकना पड़ता है। महीनों तक उनका समायोजन नहीं किया जाता। धामी और कोठियाल ने कहा कि हटाए जाने वाले अतिथि शिक्षकों को कि बीआरपी-सीआरपी के रूप में तैनाती दी जाए। उन्हें समग्र शिक्षा के हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूलों में भी तैनाती दी जा सकती है। यदि सरकार ने जल्द उचित निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
आज धरने में प्रणव रावत, अशोक भोज, स्वेता रावत, जगदीश सिंह, भूपाल नेगी, दीपक सिंह बिष्ट, नागेंद्र, विपिन सकलानी, जीवन, नरेश, प्रकाश नेगी, राजकुमार, देवेंद्र भारती, प्रमोद बुटोला, बृजेश व्यास, सुशील नेगी, मनोज सिंह राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शास्त्रीय गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Next: अर्टिगों रेजिडेंसी फ्लैट घपले में एक और मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.