Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अर्टिगों रेजिडेंसी फ्लैट घपले में एक और मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

अर्टिगों रेजिडेंसी फ्लैट घपले में एक और मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

देहरादून। अर्टिगों रेजिडेंसी में फ्लैट बेचने की डील कर निवेशक से घपले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस प्रोजेक्ट को बनने वाली एसए बिल्डटेक कंपनी के निदेशकों पर महिला को फ्लैट बेचने के नाम पर 1.51 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। कंपनी ने दो फ्लैट बेचने के लिए महिला और उनके पति के नाम से बैंक से लोन कराया और इसे अपने खाते में जमा करा लिया। इसके बाद निर्माण पूरा होने पर फ्लैट की रजिस्ट्री करने की बात कही। बाद में मुकर गए। राजपुर थाना पुलिस ने चार निदेशकों, एक एजेंट और कुछ अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि नेहा रतूड़ी निवासी नथुवावाला ने तहरीर दी। उनकी मुलाकात गौरव आहूजा निवासी विजयपार्क एक्सटेंशन से हुई थी। गौरव ने कहा था कि उनके परिचित बिल्डर मसूरी रोड पर लग्जरी अपार्टमेंट बना रहे हैं। निवेश किया जाए तो भविष्य के लिए फायदा होगा। इसके लिए उसने एसए बिल्डटेक के निदेशक प्रेमदत्त शर्मा, सुनीता शर्मा, आराधना शर्मा और अरुण सैगन ने मुलाकात कराई। वह जमीन पर लेकर भी गए। वहां पर निर्माण चल रहा था। प्रोजेक्ट का नाम अर्टिगो रजिडेंसी बताया गया। पीड़ित ने एक तीन बीएचके और एक दो बीएचके फ्लैट की डील 1.81 करोड़ रुपये में की। निदेशकों ने रतूड़ी से कहा कि वह आईसीआईसीआई बैंक से फ्लैट के लिए लोन करा देंगे। जब तक निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक इस लोन की किश्तें भी कंपनी ही भरेगी। इस बात पर विश्वास कर रतूड़ी दंपती ने उन्हें दस्तावेज दे दिए। इनके आधार पर एसए बिल्डटेक के निदेशकों ने उनका 1.51 करोड़ रुपये का लोन करा दिया। कुछ दिनों तक उन्होंने बैंक में किश्तें जमा कीं। बाद में बंद कर दी गईं। बाद में पीड़िता ने फ्लैट की रजिस्ट्री करने को कहा तो आरोपी मुकर गए। उन्होंने गौरव शर्मा से भी बात की लेकिन वह कोई वाजिब जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि जिस जगह पर आर्टिगो रेजीडेंसी बन रही थी उसके मालिक और एसए बिल्डटेक के निदेशकों में विवाद हो गया है। उसने अपना अनुबंध रद्द कर दिया था। ऐसे में निदेशकों को रजिस्ट्री करने का अधिकार ही नहीं है। नेहा रतूड़ी ने पुलिस को बताया कि अब तक उनके पति लोन में 35 लाख रुपये भर चुके हैं। एसओ के अनुसार पुलिस थाने में एसए बिल्डटेक के निदेशकों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के बीच अतिथि शिक्षकों का निदेशालय पर प्रदर्शन
Next: दून विवि में सरकारी प्रोफेसर की नौकरी का झांसा देकर 15 लाख ठगी

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.