Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्फबारी का लुत्फ लेने चकराता पहुंचे पर्यटक
  • देहरादून

बर्फबारी का लुत्फ लेने चकराता पहुंचे पर्यटक

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। चकराता और आसपास के पर्यटन स्थलों पर शुक्रवार सुबह हुई भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप खिलते ही बर्फ से लकदक पहाड़ियां चांदी की मानिंद चमकने लगी। प्रकृति के इस सुंदर नजारे का लुत्फ लेने के लिए शनिवार सुबह से पर्यटक चकराता में उमड़ने लगे थे। वीकेंड होने से पर्यटकों ने चकराता, देवबन, चूना भट्टा, धारना धार, लोखंडी में जमी बर्फ के साथ प्रकृति के सुंदर नजारों का आनंद लिया। बताते चलें कि बीते गुरुवार की देर रात को क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज के बाद शुक्रवार सुबह चकराता की ऊंची चोटियों देवबन, खडम्बा, व्यास शिखर, मुंडाली, जाड़ी, मोयला टॉप, लोखंडी, कोटी कनासर, सरस्वती ट्रेक सहित क्षेत्र की कई ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली थी। क्षेत्र में बर्फ पड़ने की खबर मिलते ही पर्यटकों ने शनिवार को क्षेत्र का रुख कर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने चांदी की मानिंद चमक रही पहाड़ियों के सुंदर नजारे अपने कैमरों में कैद किए। इसके साथ ही लोग बर्फ से खेलते हुए नजर आए। एक दूसरे की ओर बर्फ के गोले उछाल कर जमकर मस्ती की। पर्यटकों के आने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिले हुए हैं। काश्तकार इस बर्फबारी को फसल के लिए भी लाभदायक मान रहे हैं। जनवरी के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कम बर्फबारी होने से स्थनीय लोग चिंतित भी हैं। दूसरी ओर शनिवार को चटक धूप खिलने से दोपहर तक लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। लेकिन दोपहर बाद शीतलहर चलने से पूरा क्षेत्र कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया। शाम तक न्यूनतम तापमान माइनसर एक डिग्री पर आ गया था, जिससे पर्यटक भी शाम होते ही होटलों में पैक हो गए। वहीं, ठंड का प्रकोप बढ़ने से स्थानीय लोगों की परेशानियों में भी इजाफा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में राजस्थान की झांकी इस साल भी नहीं दिखेगी कर्तव्य पथ पर
Next: नाबालिग बेटी से दुराचार करने का आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.