Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में राजस्थान की झांकी इस साल भी नहीं दिखेगी कर्तव्य पथ पर
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में राजस्थान की झांकी इस साल भी नहीं दिखेगी कर्तव्य पथ पर

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम दौर में इस वर्ष भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा लेकिन इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में देश के सबसे बड़े आकार वाले प्रदेश राजस्थान सहित कुछ अन्य प्रदेशों की झाकियाँ कर्तव्य पथ पर चलती हुई नहीं दिखेंगी।
राजस्थान की झाँकी गत वर्ष भी राजपथ से नही गुजरी थी और अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पथ का नाम बदल कर्तव्य पथ रखा है तब भी रंग बिरंगें राजस्थान की झाँकी का सूनापन जारी रहेगा। अंतिम बार कोरोना महामारी से पहलें 2019 में राजस्थान की झाँकी निकली थी। प्रदेश के नोडल विभाग राजस्थान ललित कला अकादमी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछलें दो वर्षों से केन्द्र सरकार की ओर से झाँकी निकालने का प्रस्ताव भेजने की सूचना भी नही मिल रही है।
इस बार संयोग से राजस्थान के साथ कांग्रेस शासित दूसरे प्रदेशों छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश की झाँकियां भी गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा नहीं होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी। जिनमें जिन राज्यों की झांकियां शामिल होंगी उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर-नागर-दमन द्वीप, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं। गत वर्ष 2022 में सेंट्रल विस्टा का काम चलने के कारण स्थानाभाव में 12 राज्यों को ही अपनी अपनी झांकियां पेश करने का अवसर दिया गया था।
इस बार आर डी परेड में जो प्रदेश झांकियां ले कर आ रहे हैं उनमें से एक भी राज्य कांग्रेस शासित नहीं है। साथ ही दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की झांकी भी नही दिखेंगी। साथ ही बिहार और पंजाब जैसे गैर एनडीए शासित प्रदेशों को भी स्थान नही मिला है हालांकि इस बार परेड में भाजपा शासित कर्नाटक और मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों की झांकियां भी नहीं सजेगी।
इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली के साथ ही देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण पर है। नई दिल्ली में विकसित हो रहे सेंट्रल विस्टा के नए रंग रूप वाले कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की जोरशोर से तैयारियाँ हों रही हैं। इस बार परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति प्रदेशों की झांकियां के प्रस्ताव को कई दौर की बैठकों में अपने निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप जाँचने परखने के बाद सलेक्ट या रिजेक्ट करती हैं। माना जाता है कि गणतंत्र दिवस परेड के इस भव्य समारोह में हर प्रदेश को अपने राज्य के ऐतिहासिक, हेरिटेज और सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 200 ग्राम चरस संग दो आरोपी गिरफ्तार
Next: बर्फबारी का लुत्फ लेने चकराता पहुंचे पर्यटक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.