Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंशीधर भगत व उनके पुत्र हुए कोरोना संक्रमित
  • देहरादून

बंशीधर भगत व उनके पुत्र हुए कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
rns featured image new

24 अगस्त को दी थी गृह प्रवेश की दावत, पत्रकारों का भी होगा कोरोना टेस्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बीते शुक्रवार देर रात उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। इसके बाद भगत ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बंशीधर भगत के कोविड-19 पॉजीटिव आने की सूचना मिलते ही बीजेपी नेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। क्योंकि पिछले एक हफ्ते में भगत पार्टी के कई सीनियर लीडर से मुलाकात कर चुके हैं। 70 साल से अधिक उम्र के बंशीधर भगत 21 अगस्त को यमुना कॉलोनी स्थित आवास आर-5 में शिप्ट हुए थे। इस दिन भगत ने गृह प्रवेश पर समारोह का आयोजन किया था। बड़ी संख्या में नेता, पत्रकार और पार्टी वर्कर्स इस प्रोगाम में मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष और बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अगले दिन हल्द्वानी लौटे विकास भगत की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो विकास भगत कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद बंशीधर भगत ने भी शुक्रवार को खुद को आईसोलेट कर अपना टेस्ट कराया तो भगत भी पॉजीटिव निकल गए। भगत को भी पैरों में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत बताई जा रही है। भगत के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से पत्रकारों व भाजपा के नेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। हालांकि सीएम ने पार्टी के अनुरोध पर सभी की कोरोना जांच कराने के आदेश दे दिए है। पार्टी ने जांच कराने के लिए पत्रकारों से नाम मांगे है। रविवार को पत्रकारों व भगत से मिलने वालों के सैम्पल लिए जायेंगे। 24 अगस्त को भगत के घर पर एक और बडा आयोजन हुआ था। भगत ने इस दिन अपने आवास पर पत्रकारों को लंच पर इनवाइट किया था। मौका था खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पार्टी में वापसी का। 24 अगस्त की सुबह पहले भगत सीएम आवास पहुंचे थे। यहां विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन भी बुलाए गए थे। सीएम से मंत्रणा के बाद भगत अपने आवास पर पहुंचे जहां कार्यक्रम रखा गया था। पार्टी महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, अजेंद्र अजय भी इसमें शामिल हुए तो राज्य मंत्री धन सिंह रावत, मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन समेत कई पत्रकार मौजूद थे।
काम नहीं आया कोरोना से बचने वाला लॉकेट
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत पर पहले भी कोरोना को लेकर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। कई मौकों पर बिना मास्क नजर आए भगत मीडिया की सुर्खियां और विपक्ष के निशाने पर भी बने रहे। भगत इसके जवाब में गले में लटके कोरोना लॉकेट का हवाला देते रहे है। भगत के गले में कोरोना से बचाने वाला केमिकल का एक पाउच हर समय लटका रहता था। भगत कहते थे कि इस पाऊच को लगाने से दो महीने तक एक मीटर की परिधि में कोई भी वायरस नहीं फटकता। इसी के सहारे भगत कोरोना संक्रमण को लेकर कई बार बेफिक्र नजर आते थे। कोरोना संक्रमित होने तक उनके गले में ये लॉकेट टंका हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रियल एस्टेट क्षेत्र में राज्य सरकारें घटा सकती हैं स्टांप शुल्क
Next: विधानसभा अध्यक्ष ने खुद को किया आइसोलेट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.