Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बड़े अफसर के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड को पीटा; फिर चढ़ा दी एसयूवी
  • राष्ट्रीय

बड़े अफसर के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड को पीटा; फिर चढ़ा दी एसयूवी

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड को एसयूवी कार से कुचलकर मारने कि कोशिश की है। इस घटना के बाद ठाणे में सनसनी फैल गई। प्रिया सिंह नाम की लडक़ी ने बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस में केस दर्ज कराया है। ठाणे के रहने वाले अश्वजीत गायकवाड़ और प्रिया सिंह के बीच पिछले साढ़ चार साल से प्रेम संबंध है। कुछ समय पहले ही प्रिया सिंह को पता चला की अश्वजीत पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता चलता रहा। सोमवार देर रात प्रिया सिंह अपने बॉयफ्रेंड से ठाणे के घोडबंदर इलाके मे स्थित एक हॉटल के पास मिलने गई। उसने अश्वजीत को अपनी पत्नी के साथ देखा। तभी उसका गुस्सा फूट पडा़।
इस दौरान दोनों में जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद अश्वजीत, उसके दोस्त रोमिल पाटील और सागर ने प्रिया सिंह से मारपीट की और उसे कार से कुचलने की भी कोशिश की। इस हादसे में पीडि़ता गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके एक पैर की हड्डी भी टूट गई। इसके बाद पीडि़त लडक़ी प्रिया सिंह कासारवडवली पुलिस थाने में आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची। ऊपर के अधिकारियों के दबाव के चलते पुलिस ने ये केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़ता वहां से चली आई और सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर की है। पीडि़ता ने लिखा कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ के कई नेताओं से गहरे संबंध है। उसके पिता अनिल कुमार गायकवाड़ एमएसआरडीसी के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसकी वजह से पुलिस ने ये केस दर्ज नहीं किया है। जब सोशल मीडिया में पीडि़ता की पोस्ट वायरल होने के बाद दबाव में आकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीडि़त लडक़ी का ठाणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय पुलीस डीसीपी अमर सिंह जाधव ने कहा कि यह घटना सोमवार सुबह चार बजे की है। जब घोडबंदर स्थित एक हॉटेल के बाहर आरोपी और पीडि़ता के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। सभी तीन आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदूक समेत रजाई में सोता मिला पुलिसकर्मी
Next: राशिफल 17 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.