Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बकरी-भैंस खरीदने के नाम पर समृद्ध जीवन फूड्स ने लोगों को ठगा, पीड़ित ग्राहकों में आया रोष
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बकरी-भैंस खरीदने के नाम पर समृद्ध जीवन फूड्स ने लोगों को ठगा, पीड़ित ग्राहकों में आया रोष

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी: बाजार नियामक सेबी ने बिना पंजीकरण के सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के जरिये कोष जुटाने को लेकर समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया लि. और तीन अन्य पर कुल 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने कई योजनाओं की पेशकश की थी, जिसके तहत लोगों से पैसा जुटाया गया। लोगों से पैसे बकरी/भैंस की खरीद और पालन कारोबार के नाम पर जुटाए गए लेकिन कंपनी ने पैसा खाया और भाग गई। इसी मुहिम के तहत उत्तराखंड में भी लोगों में रोष आया, अखिल भारतीय पीड़ित ग्राहक सरक्षण मंच में सभी पीड़ित ग्राहकों ने हल्ला बोल किया लोगों द्वारा कहा गया कि सेबी ने अपने आदेश में कहा कि निर्देशों का पालन नहीं कर कंपनी तथा तीन अन्य लोगों ने सीआईएस कानून और पीएफयूटीपी (धोखाधड़ी तथा अनुचित व्यापार गतिविधियां) नियमों का उल्लंघन किया। इसके आधार पर नियामक ने समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया, महेश किशन मोतेवार, वैशाली महेश मोतेवार और राजेन्द्र पांडुरंग भंडारी पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के रुद्राक्ष बैंकट हाल में आज अखिल भारतीय पीड़ित ग्राहक द्वारा एक ग्राहक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें सभी पीड़ित ग्राहकों ने अपनी अपनी बात रखी तथा समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया लिमिटेड के सीएमडी महेश किशन मोतेवार के खिलाफ हल्लाबोल किया।

आपको बता दें कि कंपनी से अक्टूबर 2017 तक 11.97 लाख ग्राहक जुड़े थे। नियामक ने पाया कि कंपनी इस प्रकार की सामूहिक निवेश योजनाएं जारी कर कोष जुटाने में लगी थी। जबकि इसके लिये भारती प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से कोई मंजूरी नहीं ली गई। सेबी ने एक आदेश में कहा कि कंपनी से अक्टूबर 2017 तक 11.97 लाख ग्राहक जुड़े थे और उन निवेशकों को देय राशि 122 करोड़ रुपये से अधिक थी।

सेबी ने बताया अक्टूबर 2013 में अंतरिम आदेश के जरिये कंपनी तथा उसके निदेशकों को मौजूदा योजनाओं के तहत राशि नहीं जुटाने का निर्देश दिया था, साथ ही जुटायी गयी राशि दूसरी जगह अंतरित करने से मना किया था। हालांकि कंपनी उप के बैंक खाते का ब्योरा देखने के बाद यह पाया गया कि निर्देश के बावजूद कंपनी न केवल निवेशकों से पैसा जुटाती रही बल्कि बैंक खातों में धन को दूसरी जगह स्थानांतरित भी करती रही।

कंपनी का परिचय: समृद्धि जीवन फूड्स इंडिया लिमिटेड 29 अप्रैल, 2002 को निगमित एक गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है। इसे एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है और यह पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 25.00 करोड़ है और कुल चुकता पूंजी 1.87 करोड़ है।
31 मार्च, 2013 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया लिमिटेड की परिचालन राजस्व सीमा INR 100 करोड़ – 500 करोड़ है। इसका EBITDA पिछले वर्ष की तुलना में 114.74% बढ़ा है । वहीं, इसके बुक नेटवर्थ में 70.87% का इजाफा हुआ है। अन्य प्रदर्शन और तरलता अनुपात यहां उपलब्ध हैं । आज की बैठक में आईएमई बहादुर राम, संजय रावत, उमेश बिष्ट, नीतू टम्टा, दुर्लभ लूत्रा, नारायण सिंह नेगी, सरोज बिष्ट, किशन सिंह रावत आदि लोग मौजूद थे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी से मकान का बैनामा कराने की शिकायत
Next: काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने जताया आभार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.