Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाघों के शिकार में चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बाघों के शिकार में चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार में गुरुवार को टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक, जुप्पी और यूसुफ शामिल हैं। आशिक और जुप्पी श्यामपुर की गुज्जर बस्ती के निवासी हैं, जबकि यूसुफ गैंडीखाता गुज्जर बस्ती का रहने वाला है। इससे पहले आलम उर्फ फम्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांचवां आरोपी आमिर हमजा उर्फ मिया अभी फरार है। मंगलवार को श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट स्थित कंपार्टमेंट संख्या-09 में दो बाघों का पैर कटा शव मिला था। जांच में सामने आया कि वन गुज्जरों की एक भैंस का शिकार बाघिन ने किया था। इसके बाद आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से मृत भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया। जहरीला मांस खाने से दो वर्षीय नर और मादा बाघ की मौत हो गई। वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि बाघों की मौत के बाद आरोपियों ने उनके पैर काट दिए थे। आशंका है कि वन्यजीव अंगों की तस्करी के लिए पंजे निकाले और अन्य अंग निकालने की तैयारी की जा रही थी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास के संतुलन के साथ आगे बढ़ना है: रामदेव
Next: मोबाइल उठाने के दौरान युवक खाई में गिरा, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.