Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोबाइल उठाने के दौरान युवक खाई में गिरा, मौत
  • उत्तरकाशी

मोबाइल उठाने के दौरान युवक खाई में गिरा, मौत

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। कुटेटी के समीप खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब घूमते समय युवक का फोन गिर गया था। वह फोन के लिए थोड़ा आगे बढ़ा और खाई में गिर गया। बुधवार शाम करीब छह बजे एक युवक दो दोस्तों के साथ कुटेटी-जसपुर सिल्याण रोड पर घूमने गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटकर सड़क से नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने के लिए जैसे ही वह नीचे उतरा उसका पैर पिरूल से फिसल गया और वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास गुसाईं (34) पुत्र देवेन्द्र सिंह गुसाईं, निवासी ग्राम कन्सेण, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया गया कि विकास ट्रैकिंग दल के साथ कुकिंग का कार्य करता था। वहीं उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त राहुल सिंह रावत पुत्र चतर सिंह रावत (33), निवासी ग्राम बौंगा, और त्रिलोक नाथ (28) पुत्र भुजबल सिंह नाथ, निवासी ग्राम डांग सुरक्षित हैं। दोनों ट्रैकिंग दलों के साथ गाइड का कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाघों के शिकार में चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ्तार
Next: दुग्ध मूल्य बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.