Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बग्घा 54 में एक ही रात में चार लोगों की मौत से हडक़ंप
  • ऊधम सिंह नगर

बग्घा 54 में एक ही रात में चार लोगों की मौत से हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सुरई वन रेंज के बीच यूपी सीमा से लगे जंगल में बसे बग्घा 54 गांव में मंगलवार रात अचानक हुई चार मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने गांव का दौरा करने के बाद मामले को कोरोना संदिग्ध मानते हुये सैंपलिंग की जरूरत जतायी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव के लिये टीम रवाना कर दी है। बग्घा 54 सरपुड़ा गांव का तोक वन ग्राम है। तहसील मुख्यालय खटीमा से सडक़ मार्ग से इस गांव की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। गांव जाने के लिए यूपी के पीलीभीत जनपद के न्यूरिया होते हुए जाना पड़ता है, दूसरा रास्ता सुरई वन रेंज की फॉरेस्ट रोड का है। इस सडक़ से गांव की दूरी 20 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट (एडीओ उद्यान) जगत चंद रजवार को गांव में एक अधेड़ की मौत की जानकारी मिली। एडीओ मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि अधेड़ को सांस लेने में दिक्कत थी। इस पर एडीओ रजवार ने मौत को कोरोना संदिग्ध मानते हुये परिजनों को कोरोना मेडिसिन किट देकर जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी।
उधर, क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्म सिंह दसौनी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को सिर्फ एक मौत की जानकारी थी, जबकि गांव में उसी रात तीन और मौतें हुयी हैं। दसौनी ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की बात कही है। दसौनी ने बताया कि गुरुवार को उन्हें गांव के लिये टीम के निकलने की सूचना मिली, लेकिन शाम तक टीम नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम जंगल के रास्ते से आ रही है। दसौनी ने गांव में सभी लोगों की सैंपलिंग, दवा वितरण और कैंप लगाकर इलाज की जरूरत जतायी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओलावृष्टि से फसलों ओर फलों को भारी नुकसान पहुंचा
Next: कोर्ट ने किया कृषि सचिव को अवमानना नोटिस जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.