Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • Bageshwar । शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, 40 शहीद सैनिकों को ताम्र पत्र और शाल की भेंट
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar । शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, 40 शहीद सैनिकों को ताम्र पत्र और शाल की भेंट

30/03/2022
Bageshwar । शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, 40 शहीद सैनिकों को ताम्र पत्र और शाल की भेंट

बागेश्वर : शहीद सैनिकों के परिजनों को शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले क्षेत्र के 40 शहीद सैनिकों को ताम्र पत्र और शाल भेंट किया गया।

विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य सरकार उनके सम्मान में देहरादून में सैन्यधाम बना रही है।

प्रदेश के शहीदों के घर, आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं। जिसका लाभ भी मिल रहा है। देश रक्षा में अपनी प्राणों की आहूति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने का मंच मिला रहा है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने बताया कि जिले में 127 वीर सैनिक शहीद हुए हैं। कपकोट के 40 शहीद शामिल हैं। इस दौरान सूपी गांव के वीर चक्र खड़क सिंह की पत्नी पानुली देवी, स्यांकोट के नायब सूबेदार शंकर दत्त के भाई जीवन चंद्र पाठक, दुलम निवासी सेना मेडल दीवान सिंह की पत्नी दुर्गा देवी, पेठी गांव के लांसनायक केदार सिंह की पत्नी चंपा देवी, चौड़ा के नायक खुशी राम की पत्नी मानुली देवी, सुमगढ़ के लांसनायक दान सिंह की पत्नी पार्वती देवी, असों के नायक जगदीश चंद्र की पत्नी ज्योति देवी आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक बलवंत भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, गोविंद दानू, शेर सिंह गढ़िया, सुरेश गढ़िया, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Bageshwar । नायब तहसीलदार ने किया खान का निरीक्षण तो पाई कई खामियां
Next: बागेश्वर : डीएम ने किया बागनाथ मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.