Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटकर की जाएगी वीडियोग्राफी
  • हरिद्वार

बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटकर की जाएगी वीडियोग्राफी

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। ऊर्जा निगम द्वारा बीते वित्तीय वर्ष में अपना राजस्व वसूली का टारगेट पूरा नहीं किया जा सका। जिसके चलते राजस्व वसूली के लिए अभी भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। निगम द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जो कि बड़े बकायेदार हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में अब विभाग द्वारा इनके कनेक्शन काटे जाएंगे साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी। ऊर्जा निगम लगातार बकाया वसूली के प्रयास कर रहा है। कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर लाखों रुपये निगम की देनदारी है। लेकिन उनके द्वारा लगातार निगम की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। ऊर्जा निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों के संयोजन काट दिए गए। साथ ही विद्युत मीटर भी अपने कब्जे में ले लिए गए। लेकिन उसके बावजूद यह लोग अवैध रूप से बिजली का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। कई लोग भारी विद्युत उपकरण प्रयोग कर रहे हैं। जिससे लाखों यूनिट बिजली की चोरी एक ही घर में हो रही है। क्षेत्रीय अवर अभियंता सौरभ सिंह भाटी ने बताया कि नगर क्षेत्र में ऐसे कई दर्जन लोगों को चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा। जिन लोगों द्वारा अवैध रूप से बिजली का प्रयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले बकाया के साथ-साथ ऐसे लोगों पर अलग से बिजली की खपत के अनुसार नोटिस भेज कर वसूली की जाएगी। मौके पर वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमीचंद सोनकर की कांग्रेस में फिर वापसी
Next: साइबर ठगी का आरोपी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.