Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अमीचंद सोनकर की कांग्रेस में फिर वापसी
  • देहरादून

अमीचंद सोनकर की कांग्रेस में फिर वापसी

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कुछ दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमीचंद सोनकर फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कुछ दिन पहले तक पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नेता अब अपनी उपेक्षा से खिन्न हो कर अपने निर्णय पर पछता रहे हैं। ऐसे ज्यादातर नेता अब वापसी का रास्ता देख रहे हैं। धस्माना ने बताया कि अमीचंद भी कुछ दिन पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे, लेकिन कुछ दिन में ही उन्हें गलती का अहसास हो गया। इसी क्रम में सोनकर ने उनसे खुद कांग्रेस में वापस आने की इच्छा जताई थी। धस्माना ने कहा कि अगर सुबह का भूला हुआ शाम को घर आ जाए तो उसमें बुराई नहीं है। उन्होंने माला पहना कर अमीचंद और उनके साथियों को कांग्रेस में पुनः शामिल किया। धस्माना ने कहा कि कुछ और ऐसे नेता कांग्रेस में वापसी चाहते हैं, लेकिन चूंकि उनका निष्काशन हो चुका है, इसलिए इस पर निर्णय प्रदेश नेतृत्व के स्तर से ही लिया जाना है। धस्माना ने कहा कि बहुत से ऐसे नेता जो कांग्रेस में मंचों में पहली पंक्ति में बैठते थे, अब भाजपा में मंच के पीछे तक खड़े नहीं हो पा रहे हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनीता प्रकाश, प्रवक्ता मोहन काला और सुलेमान शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए किए सर्वाधिक कार्य: सीएम धामी
Next: बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटकर की जाएगी वीडियोग्राफी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.