Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगी का आरोपी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया
  • देहरादून

साइबर ठगी का आरोपी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। घर बैठे ऑनलाइन काम कर कमाई का झांसा देकर ठगने वाले गैंग के एक सदस्य को एसटीएफ की साइबर थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। सुराग मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि बीते 15 दिसंबर को दून निवासी महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। कहा कि इंस्टग्राम पर ऑनलाइन कमाई से जुड़ी पोस्ट देखी। उस पर संपर्क किया तो आरोपियों ने वीडियो लाइक और कमेंट करने पर कमाई का झांसा दिया। पहले कुछ टास्क पर 450 रुपए दिए गए। इसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। वहां मोटी कमाई का झांसा देते हुए रकम निवेश के टास्क दिए गए। यहां कमाई के झांसे में महिला ने 13.67 लाख रुपए गंवा दिए। केस की जांच में ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और जिन खातों में रकम जमा हुई उनकी जानकारी जुटाई गई। इस दौरान एक ठग के छत्तीसगढ़ में होने की सूचना मिली। साइबर थाने से टीम रवाना की गई। इस दौरान राजू बाघ उम्र 39 वर्ष पुत्र मलखाम बाघ निवासी वार्ड संख्या 16, पदम नगर, चरोदा, थाना भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ को उसके जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से ठगी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, चार चेक बुक, चार डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। गिरफ्तारी कर साइबर थाना पुलिस आरोपी को दून लेकर पहुंची।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटकर की जाएगी वीडियोग्राफी
Next: किराएदार ने मकान स्वामी को दी हत्या की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.