Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बच्चों ने की जनहित याचिका वापस लेने की मांग
  • नैनीताल

बच्चों ने की जनहित याचिका वापस लेने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। बच्चों-महिलाओं ने शनिवार को बुद्ध पार्क में बाल आग्रह कर वनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों को हटाने के लिए लगाई गई जनहित याचिका को रविशंकर जोशी से वापस लेने की मांग की है। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बाल आग्रह कार्यक्रम के दौरान समिति के संयोजक टीआर पांडेय ने कहा कि जनहित याचिका को आधार बनाकर रेलवे वनभूलपुरा के हजारों परिवारों को उजाड़ना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि वनभूलपुरा में रेलवे का जमीन पर स्वामित्व का दावा झूठा है। आरटीआई में यह खुलासा हो चुका है कि रेलवे के पास मालिकाना हक के कोई दस्तावेज नहीं हैं। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश ने कहा कि जिस क्षेत्र को अतिक्रमण क्षेत्र बताया जा रहा है, वहां सरकारी संस्थान हैं। रेलवे ने कभी भी यहां पर किसी निर्माण पर कोई शिकायत नहीं की। अब याचिका को आधार बनाकर रेलवे जमीन पर मालिकाना हक का झूठा दावा कर रहा है। रजनी जोशी ने कहा कि हजारों परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। हजारों बीमार, बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरुष सड़कों पर आ जाएंगे। नसीम ने उम्मीद जतायी कि हजारों परिवारों के साथ अन्याय नहीं होगा। सभा का संचालन कक्षा 8 के अनुराग और कक्षा 6 की इन्शा ने किया। इस दौरान आफताब आलम, शाहजेब, खिजरा, आलिया, महेश चंद्र, रीना, अफ़सरी देवी, रियासत, वासित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लॉट खरीदने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी
Next: बच्चों से काम कराने वाले 6 दुकानदारों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.