Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऑडियो वायरल मामले पर विधायक चैंपियन ने जताया खेद
  • हरिद्वार

ऑडियो वायरल मामले पर विधायक चैंपियन ने जताया खेद

RNS INDIA NEWS 06/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों को भी आड़े हाथ लिया। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो की वजह से आए हैं। इस ऑडियो में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को फटकार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे अभाविप कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने का श्रेय खुद को देने पर विधायक ने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य को फोन पर धमकाया। इतना ही नहीं उन्होंने अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्यकर्ता को दून बुलाकर उनकी औकात दिखाने तक की बात कह डाली। वहीं, ऑडियो वायरल होने से चैंपियन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित भाजपा में एक बार फिर असहज स्थिति बन गई।
हालांकि, शुक्रवार को इस मामले को लेकर खानपुर विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता को भला-बुरा कहने का आशय नहीं था। अगर उनकी बातों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद या कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद करेगा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन
Next: समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.