Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद करेगा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन
  • देहरादून

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद करेगा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन

RNS INDIA NEWS 06/11/2020
rns featured image new

एमटीबी “हील विद व्हील्स” साइकिल रैली, जॉर्ज एवरेस्ट स्टेट मसूरी में हॉट बैलून फेस्टेवल व उत्तरा आर्ट गैलरी एमडीडीए कॉम्पलैक्स घंटाघर में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा एमटीबी “हील विद व्हील्स” साइकिल रैली, जॉर्ज एवरेस्ट स्टेट मसूरी में हॉट बैलून फेस्टेवल व उत्तरा आर्ट गैलरी एमडीडीए कॉम्पलैक्स घंटाघर में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रैली में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्य से अब तक 200 राइडर्स पंजीकरण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत साइकिल रैली को सीएम आवास से रविवार 8 नवम्बर को प्रात: 6:30 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री तीन दिवसीय मैजिस्टिक उत्तराखण्ड फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदर्शनी देहरादूनवासियों के लिए 8 नवम्बर से 10 नवम्बर तक लगी रहेगी। इस आर्ट गैलरी में राज्य के प्रतिष्ठित स्थानीय फोटोग्राफरों द्वारा पर्यटन संबंधी खींची गयी बेहतरीन फोटो को प्रदर्शित किया जायेगा। साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों, तकनीकी टीम और साइकिल चालकों ने गुरूवार को सीएम आवास से जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी मार्ग तक के रूट की जांच की। साइकिल रैली का संचालन करने वाले अधिकारी मार्ग की प्रभावकारिता जांच करने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस थे। साइकिल रैली की यह यात्रा सीएम आवास से जॉर्ज एवरेस्ट तक एक तरफ 30 किलोमीटर है। रविवार को होने वाले बाइसाइकिल रैली सीएम आवास से प्रारंभ होकर किमारी, बसागथ मार्ग से होकर जॉर्ज एवरेस्ट पर पहुंचेगी। यूटीडीबी द्वारा साइकिल रैली मार्ग में राइडर्स के लिए चार जगह पर जलपान व रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गयी है जहां पर स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में सीमा शर्मा को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। कोविड के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, साइकिल चालक 10 के समूह में आगे बढ़ेंगे। साइकिल रैली को पुलिस विभाग का भी समर्थन मिल रहा है, मार्शल ग्रुप रैली के सुचारू रूप से चलने के लिए सडक़ सुरक्षा और यातायात की निगरानी भी करेगा। साइकिल रैली में यूटीडीबी द्वारा प्रतिभागियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस सहित चिकित्सा दल व आवश्यक औषधि की भी व्यवस्था की गई है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, “एमटीबी “हील विद व्हील्स” साइकिल रैली के लिए प्रतिभागियों का अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है। साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए हम सामुहिक रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूटीडीबी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में राज्य के फोटोग्राफरों द्वारा खींचे गये पर्यटन के अलौकिक सौन्दर्य को इस आर्ट गैलरी में दर्शाया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंची प्रियंका गांधी
Next: ऑडियो वायरल मामले पर विधायक चैंपियन ने जताया खेद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.