Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अस्पताल में बच्ची की मौत पर हंगामा
  • हरिद्वार

अस्पताल में बच्ची की मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

रुड़की।  निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छह माह की बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। बाद में बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छुटमलपुर निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया कि उसकी छह माह की पुत्री लीजा को पेट संबंधी शिकायत हुई थी। जिसे उपचार के लिए पांच अगस्त को रुड़की के एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। आठ अगस्त तक बच्ची अस्पताल में भर्ती रही और फिर ठीक होने पर उसे घर ले गए थे। घर जाने के बाद 12 अगस्त को उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। परिजन फिर बच्ची को सुबह 11 बजे अस्पताल लेकर आ गए। आरोप है कि तबीयत ज्यादा खराब होने के वावजूद डॉक्टर ने शाम चार बजे उसे देखा और फिर से भर्ती कर लिया। आरोप है कि एक अप्रशिक्षत स्टाफ द्वारा बच्ची को ट्रीटमेंट दिया गया। जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और डॉक्टर ने उसे वेंटीलेटर पर रखने की बात कही। सुबह होने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब थी तो चिकित्सक को उसे स्वयं उपचार देना चाहिए था। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनो को शांत किया। पुलिस के समझाने पर परिजन बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को तैयार हुए। इंस्पेक्टर गंगनहर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुम्हारगढ़ा गोलीकांड के आरोपी दबोचे
Next: चोरी के माल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.