Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुम्हारगढ़ा गोलीकांड के आरोपी दबोचे
  • हरिद्वार

कुम्हारगढ़ा गोलीकांड के आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। कुम्हारगढ़ा गोलीकांड में कनखल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचा व दो कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बीती 11 अगस्त को कनखल स्थित कुम्हारगढ़ा में देशी तमंचे से किए फायर में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। गोली लगने से घायल हुए युवक संजू पुत्र गेदन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। घायल युवक की मां ने तीन युवकों को नामजद करते हुए जान से मारने के इरादे से गोली चलाए जाने का मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने कनखल शमशान घाट के पास से आरोपी युवकों करन उर्फ कन्नू पुत्र रघुनाथ निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल, रवि उर्फ सरदार पुत्र गोपाल निवासी सतीघाट कनखल व नितिन पुत्र स्व.तेजपाल निवासी इन्द्राबस्ती इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त देशी तमंचे व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी करन उर्फ कन्नू शातिर किस्म का गुण्डा प्रवृत्ति का युवक है और अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं तथा पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ गुण्डा अधिनियम की कार्यवाही भी की गयी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश सिंह चौहान, जगजीतपुर चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई भजराम चौहान, एसआई उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल संतोष रावत, बलवंत सिंह, उम्मेद सिंह, बलवंत सिंह, सत्येंद्र रावत, जयपाल सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती को तमंचा दिखाकर जबरन बाइक पर बैठाया, केस दर्ज
Next: अस्पताल में बच्ची की मौत पर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.