
विकासनगर। क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आगरा यूपी निवासी एक युवक उसके अश्लील फोटो सोशल साइट पर डालने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने और आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पवन त्यागी पुत्र हरिशंकर त्यागी निवासी प्लांट 65 काटरा पौंसेता इरादतनगर आगरा यूपी से और उसके परिवार के साथ पहचान थी। एक वर्ष पूर्व आरोपी घुमाने ले गया। जहां आरोपी ने उसे एक होटल में ले जाकर उसको डराया धमकाया और फिर उसके अश्लील फोटो लिए। अब आरोपी उसको धमकी दे रहा है कि उसके साथ शादी करे अन्यथा उसके फोटो यूट्यूब पर डालेगा। एसओ सेलाकुई विपिन बहुगुणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला एसआई किरन डोभाल को जांच सौंपी गयी है। आरोपी को शनिवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर राजावाला रोड तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

