Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होटल शिखर में होगी बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों की सैंपलिंग
  • अल्मोड़ा

होटल शिखर में होगी बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों की सैंपलिंग

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। अनलॉक फोर के बाद भी अल्मोड़ा में राज्य के विभिन्न जिलों समेत बाहरी राज्यों से लोगों का पहुंचना जारी है। एक दिन में उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों से आने वाले लोग लोधिया बैरियर से अल्मोड़ा नगर में प्रवेश कर रहे हैं। लोधिया बैरियर पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर डिटेल दर्ज की जा रही है। बाहरी राज्यों से बगैर कोविड टेस्ट कराये आने वाले लोगों को नगर के शिखर होटल में थर्मल स्क्रीनिंग के लिये भेजा रहा है। रविवार को लोधिया बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि रोजाना उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों से 200 करीब लोग अल्मोड़ा जिले में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें 60 से 80 लोग रोजाना बाहरी राज्यों से भी अल्मोड़ा में पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग 96 घंटे बीच कोविड टेस्ट की रिपोर्ट लाने पर उनकी कोरोना जांच नहीं की जा रही है। जबकि बगैर सैपलिंग कराये यहां पहुंचने वाले लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के लिये नगर के शिखर होटल में भेजा जा रहा है। जहां कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को बेस अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। बताया कि लोधिया में एक डॉक्टर और दो फार्माशिस्ट लगातार बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल की ड्यूटी में लगे हुये हैं। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों को यहां तैनात किया गया है। लोधिया बैरियर पर तैनात पुलिस के जवान भी बाहरी राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंच रहे लोगों से वाहन रोककर पूछताछ कर थर्मल स्क्रीनिंग के लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास भेज रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में फार्मासिस्ट मनोज पांडे सहित अन्य लोग शामिल रहे।


विधायक और पत्नि पर मुकदमा दर्ज


शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
Next: कोसी मोटर मार्ग में बने गड्ढों को भरने का काम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.