Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अश्लील संदेश प्रकरण पर प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा

अश्लील संदेश प्रकरण पर प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा।/भिकियासैंण। अश्लील संदेश प्रकरण पर बिनौली एस्टेट स्थित जीआइसी के प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन पर विद्यालय की छात्राओं को वाट्सएप पर अश्लील संदेश भेज प्रताडि़त करने का आरोप था। चूंकि मामला पॉस्को एक्ट से संबंधित है लिहाजा तहसीलदार ने पूरे मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने के लिए डीएम से सिफारिश की है। बीते दिनों जीआइसी बिनौली एस्टेट की छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुर्गापाल के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। आरोप था कि प्रभारी प्रधानाचार्य फोन व वाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजते हैं। इससे छात्राएं प्रताडि़त हो रही हैं। उन्होंने सुबूत के तौर पर फोन व वाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट की प्रति भी हेल्पलाइन को दी थी। जिला बाल कल्याण समिति के पास मामला पहुंचा तो डीएम व एसएसपी को पत्र लिख प्रभारी प्रधानाचार्य दुर्गापाल के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया। आरोपित के प्रभावशाली होने तथा बच्चों को दबाव में ले जांच प्रभावित किए जाने की आशंका जता उनकी सुरक्षा को खतरा भी बताया था। करीब सप्ताह भर तक चली गहन जांच के बाद अब आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार भिकियासैंण हेमंत मेहरा ने बताया कि आरोपित प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ फोन व वाट्सएप के जरिये पीछा कर परेशान करने तथा पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पॉस्को एक्ट के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जांच रेगुलर पुलिस से कराने की संस्तुति डीएम से की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आयोजित की गई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
Next: गुलदार ने बनाया 15 वर्षीय किशोर को निवाला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.