

अल्मोड़ा। खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से विशेष कंपोनेंट प्लान तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अंडर-21 बालक-बालिका एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम और तलाड़ खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जितेंद्र आर्या, 200 मीटर में पवन कुमार, 800 मीटर में गौतम कुमार और 3000 मीटर में दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में दीपक आर्या पहले स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लता, 200 मीटर में रिया आर्या, 400 मीटर में अर्चना आर्या और 800 मीटर में निकिता आर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में तलाड़ की टीम ने खत्याड़ी को 6-0 से पराजित किया। तलाड़ की ओर से राकेश ने तीन, अभय ने दो और राजन ने एक गोल किया।
एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का संयुक्त समापन जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा और जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक एवं प्रशिक्षकों में रीता बिष्ट, संजय अधिकारी, विजय सिंह मेहरा, रजत वर्मा, मनीष कनवाल, गौरव, विक्की गौरवामी, मोनू और करन शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रेम सिंह रावत, हरीश गोस्वामी, विजय मेहरा, संजय सिंह अधिकारी, कैलाश भट्ट, हरेंद्र प्रसाद, योगेश कुमार, हीरा लाल, किशन राम सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।





