Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार ने बनाया 15 वर्षीय किशोर को निवाला
  • पौड़ी

गुलदार ने बनाया 15 वर्षीय किशोर को निवाला

RNS
RNS INDIA NEWS 01/10/2020
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी के विकासखंड खिर्सू के ओखल्यूं गांव में गुरुवार दिन दहाड़े गुलदार ने 15 वर्षीय किशोर को निवाला बनाया। किशोर गांव के समीप ही जंगल में अपने अन्य तीन साथियों के साथ मवेशी चुगाने गया था। वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार मुआवजा दिए जाने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारे जाने व गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। गुरुवार करीब साढे 10 बजे ग्राम पचायत सिंगोरी के ओखल्यूं गांव में गुलदार ने पंकज रावत (15) पुत्र जगमोहन सिंह को उस समय अपना निवाला बना दिया जब वह जंगल में मवेशियों को चुगा रहा था। पंकज के साथ इस दौरान तीन अन्य साथी थे जो सभी पंकज से उम्र में छोटे थे। हर रोज की तरह गांव के कुछ बच्चे मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल गए थे। जंगल गांव से ही लगा हुआ है। पंकज व उसके साथ गए बच्चे मवेशियों के समीप ही खेल रहे थे कि अचानक झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने पंकज पर हमला कर दिया। जिससे अन्य तीनों गांव की ओर भागे और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। जब तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते गुलदार पंकज को बुरी तरह घायल कर चुका था। हालांकि ग्रामीणों के शोर से गुलदार पंकज को छोड़ भाग चुका था। ग्रामीण घायल पंकज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाए। जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में भय व गम का माहौल है। ग्रामीण भरत सिंह, ताजवर सिंह , हुकम सिंह, मनीष आदि ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारे जाने व गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने अन्य कार्रवाई किए जाने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील संदेश प्रकरण पर प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: उत्तराखंड में तीन चरण में स्कूलों को खोला जाएगा: शिक्षा मंत्री

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.