Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खुद को आर्मी का लेफ्टिनेंट बताकर युवकों को सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
  • देहरादून

खुद को आर्मी का लेफ्टिनेंट बताकर युवकों को सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
default featured image

देहरादून। देहरादून में एसटीएफ ने सेना में नौकरी लगवाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

देहरादून में युवकों को सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की सूचना एसटीएफ को मिली। जिस पर एसटीएफ तथा आर्मी इंटेलिजेंस ने सूचना एकत्रित करनी शुरू की तो पता चला कि गिरोह का एक सदस्य देहरादून में रहता है और स्वयं को सेना में लेफ्टिनेंट बताता है। मुखाबिरो की सूचना पर एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान अंकुर कुमार निवासी यूनियन बैंक वाली गली, निकट वन्यजीव इंस्टीट्यूट चंद्रबनी के रूप में हुई। पूछताछ में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों दो अमरोहा (निपेंद्र तथा गावस्कर चौहान) और धामपुर निवासी के अंकित के नाम सामने आए। तीनों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम रवाना हो गई है।

आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी स्वयं को आर्मी का लेफ्टिनेंट बताकर युवकों को विश्वास में लेता था, वहीं गिरोह के अन्य सदस्य डॉक्टर आदि बन जाते थे। गिरोह ऐसे युवकों को अपना निशाना बनाते थे जो सेना में भर्ती होना चाहते थे। फिर उन्हें सेना में क्लर्क और जीडी पद पर नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपए हड़प लेते थे। एसटीएफ को अंकुर के खातों को चेक करने पर विगत सालों से उसके खाते से डेढ़ करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन होना पाया गया। एसटीएफ के मुताबिक अभी तक बीस युवकों से धोखाधड़ी का पता चला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 29 नए मामले, 52 सक्रिय मामले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.