Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपहृत किशोरी नोएडा से सकुशल बरामद
  • हरिद्वार

अपहृत किशोरी नोएडा से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

रुडकी। अपहृत किशोरी को पुलिस ने नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है जबकि आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में अपने ही परिजनों पर खुद को बेचे जाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वह पूर्ण रूप से बालिग है लेकिन प्रपत्रों में उसके परिजनों ने उसकी आयु कम लिखाई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 21 अक्तूबर 2020 को पुलिस को तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया था। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई थी जिनके द्वारा पता लगाया गया कि अपहृत किशोरी नोएडा गाजियाबाद में एक युवक के साथ किराये के मकान में रह रही है। पुलिस ने नोएडा स्थित मकान से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जबकि आरोपी मौके से भाग निकला। इस संबंध में पुलिस को दिए अपने बयानों में किशोरी ने कहा है कि 2 वर्ष पूर्व उसके परिवार के लोगों ने उसकी शादी दिल्ली में कर दी थी जहां पर वह कुछ महीनों तक रही लेकिन जब ससुराल वाले उसका उत्पीडऩ करने लगे तो वह किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर आ गई थी। उसके बाद एक बार फिर परिजनों ने बिना किसी तलाक आदि के उसको हरियाणा के किसी व्यक्ति को बेचने का मन बना लिया तथा जब उसे पता चला कि उसको अब हरियाणा के किसी व्यक्ति के हाथों बेचा जा रहा है तो वह अपने एक मित्र के साथ अपनी मर्जी से घर से निकल गई थी। उसका कहना है कि यदि वह नाबालिग थी तो दो वर्ष पूर्व उसके परिजनों ने उसकी शादी दिल्ली स्थित परिवार के युवक के साथ कैसे कर दी थी उसने दावा करते हुए कहा कि वह पूर्ण रूप से बालिग है तथा प्रपत्रों में उसके परिजनों ने उसकी आयु कम दिखाई है उसका कहना है कि उसके छोटे भाई की आयु प्रपत्रों में अधिक है जबकि उसकी आयु कम दिखाई गई है। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बरामद किशोरी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है न्यायालय के आदेशों के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोगादिशु में होटल पर आत्मघाती हमले में 17 लोगों की मौत
Next: 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.