Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपहरण और दुराचार मामले का वांछित गिरफ्तार, निकला कोरोना संक्रमित
  • हरिद्वार

अपहरण और दुराचार मामले का वांछित गिरफ्तार, निकला कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

रुडकी। अपहरण और दुराचार के एक मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे चालान करने के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही थी। उससे पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे कोविड सेंटर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। वह परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई थी। स्कूल के बाहर ही खड़े दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर लिया था। कई दिनों के बाद किशोरी बदहवास अवस्था में गांव के बाहर मिली थी। होश में आने पर उसने दो लोगों को नामजद कर दुराचार की बात कही थी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मोईन निवासी ग्राम टांडा भंनेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने जाने की तैयारी की जा रही थी। उससे पहले उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जहां पर उसका कोविड टेस्ट भी हुआ, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को कोविड केयर सेंटर भेजकर कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी है।

पुलिस टीम के सैंपल लिए: अपहरण और दुराचार के आरोप में वांछित आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम के भी सैंपल लेकर जांच की जा रही है। उन्हें रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोविड-19 अपडेट 19 अप्रैल: 2160 नए मामले, 24 संक्रमितों की मौत
Next: कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 552 लोगों पर की कार्यवाही, बाँटे मास्क एवं किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.