Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- 10 मार्च को कहेंगे ईवीएम बेवफा है
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- 10 मार्च को कहेंगे ईवीएम बेवफा है

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)।  भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। बांदा में ठाकुर ने कहा, इस बार की लहर बताती है कि बुंदेलखंड में कमल ही खिलने वाला है। अखिलेश जी सात चरणों के बाद भी 100 भी पार नहीं कर पाएंगे और 10 मार्च को उनका बयान होगा कि ईवीएम  बेवफा है। वह करहल से भी हारेंगे। सपा का गुंडा राज, माफिया राज और आतंकियों से मिलीभगत को लोग स्वीकार नहीं करेंगे।

अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा शून्य की ओर बढ़ती जा रही है और सातवें चरण तक पार्टी के बूथ पर भूत नाचते नजर आएंगे। सपा अध्यक्ष ने बाराबंकी, अयोध्या और उन्नाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और उन्हें जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखा रही है। अब साइकिल की रफ्तार को कोई रोक नहीं सकता है।

पहले और दूसरे चरण में ही भाजपा का हो गया सफाया
अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भाजपा का सफाया हो चुका है और पार्टी के नेता, कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मतदान होता जा रहा है, भाजपा के नेता ठंडे पड़ते जा जा रहे हैं, क्योंकि उनकी समझ में नहीं आ रहा कि जनता क्या चाहती है। प्रदेश में नौजवान नौकरी चाहता है, जनता महंगाई से निजात चाहती है, किसान अपनी फसलों की कीमत चाहता है और भाजपा के नेता इस पर बात नहीं करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में 12-18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, डीसीजीआई ने कोरबेवेक्स को दी अंतिम मंजूरी
Next: आतंकवाद की पोषक सपा तुष्टिकरण करने में ही व्यस्त – योगी आदित्यनाथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.