Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में 24वीं यूके छात्रा वाहिनी एनसीसी की ओर से ‘वीरांगना फेस्ट’ एवं ‘रैंक सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एवं मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने की, जबकि कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट संरक्षक रहे। डीएसडब्ल्यू प्रो. शेखर चंद्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी तथा छात्रसंघ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने छात्रा कैडेट्स को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना प्रत्येक कैडेट का दायित्व है। सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने अपने एनसीसी अनुभव साझा करते हुए कैडेट्स को कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत ने जानकारी दी कि एनसीसी महानिदेशालय, नई दिल्ली ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को मानद कर्नल का पद तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर में कर्नल कमांडेंट नियुक्त किया है। रैंक सेरेमनी में एसयूओ प्राची गोस्वामी, यूओ हिमानी रावत आदि को नई रैंक प्रदान की गई। इस अवसर पर 24वीं एवं 77 यूके बटालियन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूओ तनुजा और एसयूओ सोनी राणा ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
Next: नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.